खगडि़या, अप्रैल 9 -- बेलदौर । एक संवाददाता सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर तीन तिलाठी गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी काजल कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही जेठ को नामजद अभियुक्त बनाते हुए पति पत्नी को बारी-बारी से कत्ल कर देने की धमकी देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद स्वर्गीय महेश्वर मुखिया के पुत्र ललन कुमार घरेलू विवाद को लेकर इस तरह की धमकी दे रहा है, जिससे पति पत्नी दहशत में जी रहे हैं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...