खगडि़या, अप्रैल 7 -- बेलदौर । एक संवाददाता इतमादी गांव निवासी स्वर्गीय अमोली शर्मा के पुत्र कैलाश शर्मा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के बिंदेश्वरी शर्मा के पुत्र चंद्रशेखर शर्मा को नामजद अभियुक्त बनाते हुए जबरन जमीन से बेदखल करने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक छह कट्ठा का एक भूखंड जो उसके दखल कब्जा में गत 45 वर्षों से चला आ रहा है। इसी भूखंड पर लगी गेहूं की फसल को नामजद जबरन कटाई कर रहे हैं, जबकि मामला जनता दरबार में सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...