बेलदौर : घर बनाने में रोक लगाने की शिकायत
खगडि़या, अप्रैल 7 -- बेलदौर। एक संवाददाता दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी स्वर्गीय मोहम्मद खुर्शीद की साठ वर्षीय पत्नी रेहाना खातून ने सोमवार को थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के अंसार आलम एवं अन्य चौहद्दीदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए केवाला के जमीन पर घर नहीं बनाने देने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक उसने दो कट्ठा जमीन की खरीदारी वर्ष 2015 में की थी। इसी भूखंड पर आवेदिका अपना घर बनाना चाह रही है, लेकिन नामजद इसमें तरह-तरह के अड़चन खड़ा कर रहे हैं। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.