खगडि़या, दिसम्बर 2 -- बेलदौर । एक संवाददाता महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी स्वर्गीय अंबिका मंडल के पुत्र सूरज कुमार एवं पीरनगरा गांव निवासी स्वर्गीय गजाधर शर्मा के पुत्र राजेंद्र शर्मा ने थानाध्यक्ष को अलग-अलग आवेदन देकर महिनाथनगर गांव के पिता पुत्र क्रमश: शंकर भगत एवं संजीव भगत को नामजद अभियुक्त बनाते हुए अपने खेत पर से जबरन गाली गलौज कर भगा देने की शिकायत की है। आवेदकों के मुताबिक नामजद पिता पुत्र घटना के समय मेरे निज खेत में जबरन मकई की बुवाई कर रहे थे। जानकारी पर जब आवेदक मना करने के लिए गए तो नामजदों ने उसे गाली गलौज कर मारने पर उतारू हो वहां से भगा दिया। हालांकि सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर तत्काल प्रभाव से मकई बुआई पर रोक लगा दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.