खगडि़या, मई 21 -- बेलदौर । एक संवाददाता गुरूवार की दोपहर में आई आंधी एवं वर्षा से जनजीवन अचानक ठप हो गया। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वर्षा होने से बाजार, गांव टोले मोहल्ले में सड़कों पर जल जमाव हो गया। हलांकि वर्षा समाप्त होने पर नगर पंचायत के द्वारा बाजार के सड़कों पर जमा वर्षा के पानी को टैंक से खींचकर हटा दिया गया, लेकिन पंचायतों एवं नगर पंचायत के शेष बचे गांवों में जलजमाव की स्थिति एक बार फिर से उत्पन्न हो गई। उल्लेखनीय है बुधवार की अर्द्धरात्रि में भी बूंदाबांदी एवं आंधी आई थी। जिससे लगभग साढ़े सात घंटा से अधिक प्रखंड के दोनों पीएसएस को बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसे गुरुवार की सबेरे सात बजे के करीब चालू किया गया था। गुरूवार की दोपहर में आयी आंधी एवं वर्षा से आलमनगर पनशलवा पीएसएस को जोड़ने वाली तैंतीस हजार केवीए के रूट में ब्रेक...