खगडि़या, मई 9 -- बेलदौर । एक संवाददाता पनशलवा कोसी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में आयोजित 72 घंटे के रामधुन यज्ञ का समापन वैदिक नियमों के तहत विधि विधान के साथ शनिवार के अपरान्ह में कर दिया गया। यज्ञ समापनोपरान्त कलश लेकर आयोजकों ने गोविंद बोल भाय, राधे-राधे, हरा-हरा शंभु के उद्घोष के साथ इसका विसर्जन निकट के जल स्रोत में कर दिया। इसमें कलश शोभा में भाग लेने वाले कन्याओं के अलावा कीर्तन मंडली एवं आयोजन कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ ही दर्जनों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- बेलदौर: 72 घंटे के रामधुन यज्ञ का हुआ समापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...