खगडि़या, मई 4 -- बेलदौर, एक संवाददाता हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक के घायल होने की खबर है। जिसका गुपचुप तरीके से कहीं इलाज करवाया जा रहा है। घटना गुरुवार के अपरान्ह में बलैठा पंचायत के नारदपुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक नारदपुर गांव में एक शादी समारोह के पूर्व आयोजित विधि-विधान में डीजे बज रहा था। इसी क्रम में एक गाने पर एक युवक ने अति उत्साह में आकर अवैध पिस्तौल से तीन फायरिंग की। जिसमें एक गोली डीजे संचालक के मजदूर को आंख छूते हुए निकल गई। घायल मजदूर की पहचान स्थानीय पनशलवा गांव निवासी सिकंदर रजक के पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग मामले में मुकदमा, ताला लगाकर फरार हुआ गोली चलाने वाला हालांकि घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.