खगडि़या, दिसम्बर 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पीएचसी में शुक्रवार को आयोजित परिवार नियोजन शिविर में 22 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण के बाद सभी मरीजों को पीएचसी में गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। शिविर में सर्जन के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शल्य चिकित्सा के माध्यम से बंध्याकरण किया, जिसमें एएनएम नीलम, रंजना, वंदना, सोनी के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने आवश्यक सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.