खगडि़या, मार्च 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद गांव के मुरासी भरना गांव निवासी गनौरी मंडल के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार को बाएं हाथ में सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक पीड़ित युवक घटना के समय गांव के पूरब स्थित बहियार में हरा चारा काटने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में सांप ने उसे काट लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.