खगडि़या, मई 29 -- बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के नकटेश्वर (नकटा) बासा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सबों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक राजा कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना गुरूवार के रात की बताई जा रही है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष के जोगिंदर शर्मा ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि दो कट्ठा जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने घटना को अंजाम दिया। घायलों में राजा कुमार, उपेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी रूबी देवी का नाम शामिल है।आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...