बेलदौर: मारपीट कर 10 हजार नकदी छीन लेने की शिकायत
खगडि़या, मई 22 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी स्वर्गीय कार्तिक सादा के पत्नी अनार देवी ने थाना ध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोस के चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर 10 हजार रुपये छीन लेने की शिकायत की है। घटना गुरुवार की संध्या सात बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद पूजा देवी, मीरा देवी, अशोक सादा एवं देवेंद्र सादा ने आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.