खगडि़या, अप्रैल 10 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी लालो सादा के पत्नी बिंदु देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी गंडोरी सादा के पुत्र अमित कुमार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए घर को क्षतिग्रस्त कर देने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद उसके घर के टिन के चादर को उजाड़ रहा था। जिसका विरोध करने पर वह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मामला बिगड़ते देख कर उसकी जेठानी बीडीओ सादा के पत्नी अमेरिका देवी बीच-बचाव करने पहुंची, जिसे नामजद ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर पीड़िता को इसकी लिखित शिकायत थाना में आवेदन देकर करने की सलाह दी। इधर थानाध्यक्ष ने कहा कि आवेदन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.