बेलदौर: मारपीट कर घायल कर किया घायल, दिया आवेदन
खगडि़या, जून 1 -- बेलदौर, एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर 18 गवास विंदटोली निवासी भुवंती देवी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना शनिवार की रात नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद शेखो सिंह के पुत्र रामनेट सिंह ने घटना के समय उकसावे वाली व्यंग्य कस कर मामले को भड़काया। आवेदिका ने जब इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.