खगडि़या, जून 10 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत निवासी राजेश कुमार भगत के पत्नी रिमझिम कुमारी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक उसका विवाह वर्ष 2022 में हुआ था, जिससे उसे एक पुत्र भी पैदा हुआ है। आवेदिका ने अपने पति का अवैध संबंध दूसरे महिला से होने की बात बताते हुए कहा है कि इसका विरोध करने पर उसके साथ प्राय: मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- पति पर मारपीट कर घर से निकालने और बच्चा छीनने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...