खगडि़या, अप्रैल 16 -- बेलदौर । एक संवाददाता बिहार में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने थाना चौक स्थित बजरंग बली मंदिर में बुधवार के अपराह्न में इकट्ठा हो कर जश्न मनाया। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से उत्साहित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए बिहार के समृद्धि एवं समुचित विकास के लिए बजरंगबली मंदिर में आराधना की। इसका नेतृत्व नगर पंचायत के चेयरपर्सन ममता कुमारी, भाजपा नेता रंजन कुमार राज, भाजपा बेलदौर मंडल अध्यक्ष पप्पू साह आदि ने संयुक्त रूप से की, जबकि इसमें मुरारी प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार उपमुखिया पचौत, संतोष पुजारी, अनिल कुमार सोनी, अजय कुमार सिंह संतोष कुमार, मंडल महामंत्री अशोक भगत, पंसस रवींद्र चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल, राजनंदन यादव आदि ने भाग लेकर खु...