खगडि़या, मार्च 7 -- बेलदौर, एक संवाददाता खगड़िया रेलवे स्टेशन से भटकी 65 वर्षीया वृद्धा को उसके परिजन तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कुर्बन गांव निवासी बिट्ठल ठाकुर के 65 वर्षीया पत्नी बिजली देवी अपने पति के साथ पंजाब के रजपूरा से गत दो मार्च को ट्रेन से अपने घर के लिए निकली। इसी क्रम में खगड़िया पहुंचने पर वह ट्रेन से स्टेशन पर उतरी एवं वह भटक गई। पति ट्रेन में ही बैठे रह गए एवं ट्रेन खुल गई। उस समय से परिजनों के द्वारा उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन भटकने के चौथे दिन भी उसका कोई अता पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.