खगडि़या, मई 26 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर चौदह निवासी स्वर्गीय देवेंद्र पौद्दार के पत्नी रुक्मिणी देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए निजी हिस्से के जमीन में घर बनाने पर रोक लगा देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के सबेरे की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक घटना के समय वह अपने गिरे हुए घर को ठीक करने की कोशिश कर रही थी। इससे नाराज हो विजेन्द्र पौद्दार, पप्पू पौद्दार एवं उसकी पत्नी, नवीन कुमार एवं उसकी पत्नी सहित नामजदों ने घर ठीक करने पर रोक लगा दी एवं गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गया, जबकि उक्त जमीन ग्राम कचहरी के फैसले के मुताबिक उसके हिस्से में दी गई है। यह भी पढ़ें- पति के साथ मारपीट में जेठ को किया आरोपित इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन...