खगडि़या, फरवरी 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता बीएओ डॉ प्रभात रंजन ने गुरूवार को फुलवड़िया डीह के आस-पास संचालित राजू फर्टिलाइजर्स एवं शिव शक्ति ट्रेडर्स नामक खाद बीज की दुकान पर पहुंचकर शिकायतों की जांच की। शिकायत के क्रम में बीएओ ने दूकान पर पहुंचे किसानों से संबंधित दुकान के द्वारा उर्वरक की आपूर्ति एवं उसके बिक्रय मूल्य की जानकारी ली, जिसमें किसानों ने निर्धारित कीमत पर यूरिया एवं अन्य उर्वरक के बेचे जाने की बात बताई। जानकारी के मुताबिक बोबिल फुलवड़िया के किसानों ने बीएओ को आवेदन देकर दोनों दूकान के द्वारा निर्धारित कीमत से अधिक कीमत लेकर यूरिया एवं अन्य उर्वरक के बेचे जाने की शिकायत की थी। शिकायत के आलोक में बीएओ ने मामले की जांच की। बीएओ प्रभात रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत कत्र्ता के द्वारा की गई शिकायत वापस ले लिया गया है, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.