खगडि़या, अप्रैल 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता बिजली विभाग के जेई भगीरथ झा ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर छह बिजली उपभोक्ताओं को नामजद अभियुक्त बनाते हुए चोरी कर बिजली जलाने का मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में चोरी की गई बिजली राजस्व अंकित करते हुए इसकी वसूली करने का भी अनुरोध किया है। आवेदन के मुताबिक मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को सकरोहर पंचायत के सकरोहर, रांकी बासा एवं कुरहा बासा में छापा मारकर आधा दर्जन उपभोक्ताओं को मीटर बाइपास कर अथवा बिजली कटे रहने के बाद भी चोरी कर बिजली जलाने का दोषी पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.