खगडि़या, अप्रैल 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता विद्युत प्रवाहित तार टूट कर गिर जाने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना गुरुवार की देर संध्या की बताई जा रही है। इस घटना में दिघौन पंचायत के करना बासा निवासी गंगा यादव का तीन माह का गर्भवती भैंस चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक के मुताबिक घटना के समय उसकी भैंस दरवाजे पर खूंटें से बंधी हुई थी। इसी क्रम में शार्ट सर्किट से विद्युत प्रवाहित तार टूट कर भैंस पर गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.