खगडि़या, अप्रैल 7 -- बेलदौर। एक संवाददाता सीमावर्ती भागलपुर जिला के खरीक थाना के वार्ड नंबर 12 जमालदीपुर पोस्ट गौरीपुर निवासी बौकू सिंह के पत्नी रीना देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पौरा थाना के लौंगा एवं सहरौन गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए खेत जोत आबाद करने के क्रम में तीन हवाई फायरिंग कर खेत पर से भगा देने की शिकायत की है। घटना रविवार के संध्या साढ़े छह बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक इतमादी मौजा में उसका दो बीघा चौदह कट्ठा से अधिक जमीन है। इसी भूखंड को वह घटना के समय ट्रैक्टर से जोत आबाद करवा रही थी। इसी क्रम में नामजद खेत पर पहुंच कर फर्जी कागजात का हवाला देते हुए तीन फायरिंग कर खेत पर से भगा दिया। हालांकि सोमवार को आवेदिका ने उक्त भूखंड को पुन: ट्रैक्टर से जोत आबाद कर मूंग बो देने की बात बताई ह...