खगडि़या, मई 12 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने बेलदौर थाना कांड संख्यां 56/2026 के नामजद फरार आरोपी के घर पर मंगलवार को ढोल नगाड़ा बजा कर इश्तिहार चिपकाकर एक सप्ताह के अंदर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। फरार आरोपी की पहचान इतमादी पंचायत के बारूण गांव निवासी शंभू सिंह के पुत्र अवधेश सिंह के रूप में की गई है। इसका अनुपालन नहीं करने पर कुर्की-जब्ती का कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर बेलदौर थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा है। फरार रहने की शिकायत पर कोर्ट से उस पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- बांका : फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा इस कार्रवाई के पूर्व उसके घर पर इश्तिहार चिपका कर इसकी चेतावनी देने का निर्देश पुलिस को ...