खगडि़या, नवम्बर 24 -- बेलदौर, एक संवाददाता पुलिस ने बलैठा पंचायत के ढांढ़ी एवं कुर्बन गांव में रविवार को ढोल नगाड़ा बजा कर फरार तीन अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार चिपकाया। चिपकाए गए इश्तिहार में अभियुक्तों को पांच दिनों के अंदर कोर्ट अथवा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने अथवा कुर्की जब्ती की कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई है। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना कांड संख्या 440/2024 के आर्म्स एक्ट के नामजद अभियुक्त बलैठा पंचायत के ढांढ़ी गांव निवासी अनिल यादव के पुत्र अमरेंद्र कुमार, कुर्बन गांव के बेलदौर थाना कांड संख्या 201 एवं 210/2025 के नामजद अभियुक्त जगदेव सिंह के पुत्र इलाह उर्फ नीतीश कुमार एवं बेलदौर थाना कांड संख्या 210/2025 के के नामजद अभियुक्त कुर्बन गांव निवासी साहेब सिंह के पुत्र कुंदन कुमार पर कोर्ट से कुर्की जब्ती की कार्रवाई क...