खगडि़या, मार्च 25 -- बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर तेरह कानीगोय निवासी सुमरित शर्मा ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने सत्रह वर्षीय पुत्र कर्ण कुमार के रास्ते में ही गायब हो जाने की शिकायत की है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसका पुत्र सोमवार को परबत्ता थाना के तेमथा गांव स्थित अपने ननिहाल से दिन के ग्यारह बजे के करीब अपने घर के लिए निकला जो आज तक घर नहीं पहुंचा। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...