खगडि़या, अप्रैल 25 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस पर पथराव करने एवं मिनी दमकल जलाने के आरोप में एक विधि निरुद्ध बालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक अभियुक्त पंकज शर्मा का पुत्र शिवम कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस मामले में बेलदौर थाना कांड संख्या 312/2025 दर्ज था। जिसमें गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नामजद थे। जिसकी तलाश पुलिस गत कई महीनों से कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक गत 19 अक्टूबर की रात लगभग सवा दस बजे के करीब बेलदौर पेट्रोल पंप के सामने आग लगने से पांच घर जल कर राख हो गया था। यह भी पढ़ें- संध्या गश्ती में आठ शराबी गिरफ्तार, भेजे गए जेल जिसे बुझाने के लिए पहुंची मिनी दमकल को जलाकर पुलिस पर पथराव किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...