खगडि़या, नवम्बर 21 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीएचसी में शुक्रवार को आयोजित दूसरे दिन के परिवार नियोजन शिविर में छह महिलाओं का बंध्याकरण सबेरे कर उसे गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया। इसके पहले गुरूवार को आयोजित शिविर में 21 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया था, जिसे चिकित्सीय परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवा देकर शुक्रवार को पीएचसी से छुट्टी दे दी गई। शिविर में सर्जन के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने शल्य चिकित्सा की, जबकि इसमें एएनएम नीलम, वंदना, सोनी, रंजना एवं जीएनएम उमेश पंडित ने आवश्यक सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.