खगडि़या, अप्रैल 8 -- बेलदौर । एक संवाददाता स्थानीय गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में आगामी 23 से 25 अप्रैल तक गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रस्तावित है। इसे सफल बनाने के लिए गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। गायत्री प्रज्ञा पीठ के द्वारा आयोजित इस महायज्ञ के पूर्व आगामी 17 अप्रैल को भूमि पूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। जो सबेरे आठ बजे से प्रारंभ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...