खगडि़या, मई 19 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा पंचायत के वार्ड नंबर एक में मंगलवार को जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया मंजू देवी ने की। इसमें लगभग 100 जन सरोकार से जुड़े समस्याओं की सुनवाई कर इसका निष्पादन कर दिया गया। जिसमें आवास योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड से संबंधित समस्या, नल जल, शौचालय, सड़क, जमीन संबंधित पर्चा, शिक्षा से संबंधित मामले शामिल हैं। जनसंवाद कार्यक्रम में 8 टेबल लगाया गया था। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह एवं महिलाओं को संबोधित करते हुए मुखिया ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादव कार्यक्रम में शिक्षक नेता ब्रजेश कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख रंजो द...