खगडि़या, मई 30 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड परिसर स्थित आईटी भवन के सभागार में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें सुनवाई के बाद पुराने एक दर्जन मामले को निष्पादित कर दिया गया। जबकि नए आए दस आवेदनों को पंजीकृत कर दूसरे पक्ष के लोगों को नोटिस जारी कर अगले सप्ताह सुनवाई के लिए विचाराधीन रखा गया है। जनता दरबार में आरओ सत्यनारायण झा, थाना अध्यक्ष अजीत कुमार, अंचल लिपिक पंकज कुमार, हल्का कर्मचारी सन्नी कुमार, विकास कुमार आदि ने भाग लेकर इसका सफल संचालन करने में सीओ को आवश्यक सहयोग किया। यह भी पढ़ें- शिवसागर: जनता दरबार में सात मामले निष्पादित यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 21 भूमि विवादों की सुनवाई, 10 का ऑन द स्पॉट निपटारा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...