खगडि़या, मई 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने चोरी के आरोप में सोमवार को ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दो युवक को हिरासत में लेकर उससे आवश्यक पूछताछ कर रही है। पुलिस को सौंपे गए आरोपी का पहचान बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर दस पचाठ गांव निवासी गुड्डू सिंह के पुत्र पीयुष कुमार एवं कुंदन झा के पुत्र मारूति कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक गांव के प्रफुल्ल सिंह के यहां उनके पुत्र का शादी समारोह था। जिसमें घर के लोग बारात में चले गए थे। घर के एक कमरा का ताला खुला रह गया था। जिसे दोनों आरोपी ने देख लिया। बताया जाता है कि मौके का फायदा उठाकर दोनों आरोपी ने चावल, दाल एवं अन्य भोज्य सामग्री की चोरी कर ली। इसका खुलासा सोमवार को तब हुई, जब चोरी का समान लेकर पीयुष बेचने के लिए कहीं जा रहा था। जिसे घरवाले ने पहचान कर ग्रामीणों के सहयोग से उ...