खगडि़या, मई 1 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर सौंपे गए एक चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक इतमादी पंचायत के सरस्वती नगर के ग्रामीणों ने एक चोर को एक घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए चोर का पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय सुखदेव शर्मा के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को इतमादी पुलिस पिकेट के प्रभारी को सौंप दिया था। जिसके आलोक में पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.