खगडि़या, फरवरी 26 -- बेलदौर, एक संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को शांति कमेटी की बैठक सीओ अमित कुमार एवं थानाध्यक्ष अमित कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने थानाध्यक्ष से होली के पूर्व गांवों में पुलिस गश्ती बढ़ाने का अनुरोध किया। वहीं कमेटी के कई सदस्यों ने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार धवनि विस्तारक यंत्र से गांव मोहल्ले में करवाने का सुझाव दिया। अधिकारियों ने सरकार के अद्यतन दिशा निर्देश से अवगत करवाते हुए नशा मुक्त होली मनाने एवं डीजे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित बताते हुए कहा कि इसका उल्लंघन करने वाले लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बैठक में सदस्यों को मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती विभिन्न महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर करने की जानकारी देते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.