खगडि़या, मार्च 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने गत मंगलवार को पीएचसी पहुंच कर पंद्रह विन्दुओं की बारीकी से जांच की एवं इसमें अव्यवस्था को देख कर असंतोष जाहिर करते हुए इसमें आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मुकेश कुमार अनुपस्थित पाए गए, जबकि दो डाक्टर उपस्थित पाए गए। एसडीओ ने उपस्थित डाक्टरों से अस्पताल संचालन के संबंध में कई प्रश्न पूछे, जिसका असंतोष जनक जबाब मिला। पीएचसी में साफ सफाई की कमी, दवा स्टोर का सही तरीके से संचालन नहीं किए जाने सहित कई विसंगतियों की ओर पीएचसी कर्मियों का ध्यान आकृष्ट किया। एसडीओ ने निरीक्षण के क्रम में पीएचसी की सभी कमरों का बारीकी से जांच की, जिसमें इमर्जेंसी सेवा, लैब्रोट्ररी कक्ष, ओपीडी, आईपीडी, रोगी कक्ष आदि शामिल है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.