खगडि़या, मई 3 -- लदौर । एक संवाददाता ई रिक्शा के पलटने से उस पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसका इलाज पीएचसी में कर बेहतर इलाज के लिए उसे खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घायल महिला का पहचान चोढ़ली गांव निवासी शंभु यादव के रूप में की गई है। घटना शनिवार के अपरान्ह चार बजे बेलदौर चोढ़ली सड़क में स्थित बड़ी भरना गांव के निकट की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक घायल महिला ई रिक्शा पर सवार हो कर बेलदौर बाजार आ रही थी। इसी क्रम में घटनास्थल पर ई रिक्शा के संतुलन बिगड़ जाने से वह पलट गई, जिससे उसका बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि ई रिक्शा पर बैठे दो लोगों को मामूली चोट लगी है। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा पलटने से तीन वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, कोडरमा रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.