खगडि़या, अप्रैल 6 -- बेलदौर, एक संवाददाता। बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर बारह पचाठ गांव में रविवार को आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। आस-पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाया। बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना में महादेव पोद्दार के पुत्र दिलीप एवं अरविंद पोद्दार के घर जलकर राख हो गया। वहीं पड़ोसी राधे यादव के घर को भी आंशिक क्षति हुइ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिलीप पोद्दार के घर से आग की लपट उठी एवं देखते ही देखते आस पास के घरों को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित हल्का कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...