बेलदौर: आग लगने से चार घर जलकर राख, हजारों की क्षति
खगडि़या, जून 15 -- बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के वार्ड नंबर पांच ठठ्ठा बासा में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाया। घटना सोमवार के दिन के तीन बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी मोहम्मद फारूख के घर से आग की लपट उठी एवं देखते ही देखते आस-पास के जूही खातून, मोहम्मद असलम एवं मोहम्मद सत्तार के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में चारों परिवार के लाखों रूपये का समान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शार्टसर्किट बताया जा रहा है। इधर पंचायत के मुखिया वीरेंद्र उर्फ कारे सहनी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसकी जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.