बेलदौर: अधिकारियों ने बांध एवं कटाव का किया निरीक्षण, बताया सुरक्षित
खगडि़या, सितम्बर 28 -- बेलदौर। एक संवाददाता कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि की खबर पर अधिकारियों ने सोमवार को बांध एवं कटाव स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षणोपरान्त अधिकारियों ने बांध को सुरक्षित बताते हुए कटाव को नियंत्रण में बताया। उल्लेखनीय है कि कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। हालांकि इससे जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नदी के जलस्तर में तीन फीट और बढ़ोतरी होने पर ही बाढ़ से प्रभावित होने का खतरा है। बलैठा पंचायत के पचाठ गांव के मुनि टोला में हो रहे कोसी कटाव पर नियंत्रण के लिए विभागीय स्तर पर फ्लड फाइटिंग के तहत कार्य कर इस पर नियंत्रण पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। निरीक्षण के समय बीडीओ प्रेम कुमार यादव, अंचल के प्रभारी सीओ सह चौथम सीओ रविराज एवं आरओ सत्यनारायण झा मौजूद थे। अधिकारियों के टीम ने उसराहा से लेकर बारूण तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.