बेलदोर: भाकपा ने किसानों को मुआवजा देने की मांग
खगडि़या, मार्च 24 -- बेलदौर । एक संवाददाता बिहार राज्य किसान सभा जिला परिषद खगड़िया के अध्यक्ष प्रभाशंकर सिंह एवं जिला सचिव रवींद्र यादव ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर जिले में तेज आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुई व्यापक क्षति पर सरकार से किसानों को पर्याप्त मुवावजा देने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों को लोन माफी एवं अगले कृषि कार्य के लिए लोन देने की मांग की है। बयान में कहा गया है कि किसानों के खेत में तैयार रब्बी फसल के अलावा तिलहन, दलहन की तैयार फसल तेज हवा, आंधी एवं ओलावृष्टि से खेतों में ही गिर गई। किसान नेताओं के मुताबिक खगड़िया जिले में मकई की खेती सबसे ज्यादा होती है, जो आंधी एवं बारिश के चलते तबाह हो गया। ओलावृष्टि से पौधे क्षत विक्षत हो गए हैं। आम, लीची के पेड़ में जो बड़े पैमाने पर मंजर आया था वह भी ओलावृष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.