बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखण्ड के बेलदरिया पावा प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को छात्रों, शिक्षकों व बाल संसद और मीणा मंच के नेताओं ने रैली निकाल सभी बच्चों का हर हाल में स्कूल में नामांकन कराने का संदेश दिया। बच्चों ने बेलदरिया, पावा कॉलोनी एवं बंगाली नगर की गलियों में घुमकर अभिभावकों को सरकारी विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया। रैली में प्रधान शिक्षक रोहित कुमार, चंद्रशेखर पासवान, विनोद पांडेय, सिकन्दर कुमार व अन्य शामिल थे। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...