बांका, मार्च 21 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बेलडीहा गांव में बुधवार की रात हुए गोली कांड में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी जख्मी अंबुज कुमार सिंह के पिता संजीव कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। इधर पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है और दो आरोपी रजनीश कुमार सिंह एवम अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उधर जख्मी अंबुज कुमार सिंह भागलपुर में अब भी जीवन मौत से लड़ रहा है। प्राथमिकी में संजीव कुमार सिंह ने कहा है की बुधवार की आठ बजे रात में उनका पुत्र अंबुज कुमार सिंह घर के सामने काली मंदिर परिसर में अपने दोस्त सक्षम कुमार सिंह और सत्यम कुमार सिंह के साथ बैठकर बात चीत कर रहा था। उसी समय गांव का ही राजेश कुमार सिंह उर्फ टाइटल सिंह, रजनीश कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह उर्फ छोटी सिंह वहां पहुंचे राजेश कुमार स...