रुडकी, फरवरी 9 -- तीन साल पहले बेलड़ा गांव में हुए बवाल के मामले में सीबीसीआईडी टीम ने सोमवार को गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की। टीम ने इस मामले में लोगों के बयान दर्ज किये हैं। बवाल के दौरान इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये थे। इस मामले में सोमवार को सीबीसीआइडी के पुलिस उपाधीक्षक नितिन लुहानी टीम के साथ रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। इसके बाद वह बेलडा गांव में गये। यहां पर उन्होंने घटनस्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में पीड़ितों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.