पिथौरागढ़, मई 14 -- संतोष, पिथौरागढ़। बेरीनाग पुलिस ने बेलड़ा आगर गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस ने ग्राम प्रधानों, सीएलजी सदस्यों व स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही पुलिस ने लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी दी। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...