बिहारशरीफ, मई 9 -- उप प्रमुख ने अधिकारियों को पत्र लिखकर की जांच की मांग चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड की बेलछी पंचायत में मनरेगा योजना में अनियमितता का मामला सामने आया है। उप प्रमुख दया शंकर यादव ने बताया कि बिना कार्य कराने ही राशि निकाल ली गयी। उन्होंने जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योजनाओं में धरातल पर काम नहीं हुआ है। कागजों में काम पूरा दिखाकर राशि का भुगतान करा लिया गया। मनरेगा की योजनाओं के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। मजदूरों को रोजगार दिये बिना फर्जी तरीके से मस्टर रोल तैयार कर मजूदरी का भुगतान कर दिया गया। इन आरोपों से प्रखंड की राजनीति गर्मा गयी है। ग्रामीणों में भी नाराजगी देखी जा रही है। निष्पक्ष जांच कराई जाए तो बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आ सक...