बेलछी उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
बिहारशरीफ, जून 17 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड की बेलछी पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 19 जून को विशेष बैठक बुलायी गयी है। बेलछी पंचायत के कल्याणपुर-बाली सामुदायिक भवन में बैठक होगी। इसमें पंचायत के सभी वार्ड सदस्य शामिल होंगे। पंचायत सचिव राजकुमार पासवान ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए विशेष बैठक बुलाने को लेकर कार्यकारी मुखिया को कार्यालय की ओर से दो बार पत्र भेजा गया था। इसके बावजूद उनके द्वारा विशेष बैठक नहीं बुलाई गई। बिना कोई स्पष्ट कारण बताए बैठक नहीं बुलाना विभागीय प्रावधानों की अवहेलना मानी गयी है। बिहार पंचायती राज अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई करते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विशेष बैठक 19 जून को होगी। (चंडी से सरफराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.