बेलगाम रफ्तार बन रही हादसों की वजह, बिना लाइसेंस व हेलमेट दौड़ा रहे वाहन
सासाराम, जून 13 -- नोखा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की सड़कों पर बढ़ती बेलगाम रफ्तार अब आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक मुख्य सड़कों, बाजारों और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवक तेज गति से बाइक और ऑटो दौड़ाते देखे जा सकते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी इस कदर बढ़ गई है कि कई चालक बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे हर दिन किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
यातायात नियमों की अनदेखी अधिकतर युवा चालक रफ्तार को शौक और स्टाइल का प्रतीक मानकर वाहन चलाते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी तेज गति से ओवरटेक करना, अचानक कट मारना और यातायात नियमों की अवहेलना करना आम बात हो गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इनमें से बड़ी संख्या ऐसे चालकों की है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.