हल्द्वानी, जून 22 -- रामनगर। जस्सागांजा गांव में पिछले कई दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन को कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने प्रशासन से बेलगाम और अनियमित डंपरों की आवाजाही पर अंकुश लगाने व ग्राम सभा की खस्ताहाल सड़क का पुनर्निर्माण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की इन ज्वलंत मांगों को प्रशासन स्तर पर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ग्रामीणों के साथ है और धरना प्रदर्शन को उनका पूरा समर्थन हैं। इस दौरान रामनगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष देशबंधु रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम राम जलाल, योगिता गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, महेन्द्र मनराल, विनय पड़लिया, नजाकत अली, महेंद्र मनराल, लक्ष्मी देवी, नारायण सिंह, दीपा आदि मौजूद रहें।...