गोपालगंज, अप्रैल 6 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के खोम्हारीपुर गांव के समीप एनएच-227ए के राम-जानकी पथ पर रविवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने सास-बहू को रौंद डाला। हादसे में सास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका रजाक मियां की 53 वर्षीया पत्नी अख्तरी खातून थी। वह अपनी बहू के साथ खेत में गेहूं काटने गई थीं। काम खत्म करने के बाद दोनों पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पूर्वी चंपारण के केसरिया की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बहू को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पासवान ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.