कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना के फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार चालक की पहचान सिद्धार्थ कुमार, सीटीएस कॉलोनी, हजारीबाग के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। स्टेशन के पास फल दुकान बंद कर वह घर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल विशाल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा,जहां से उसे धनबाद रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर थाने में रखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.