कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज, संवाददाता। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सड़कों, स्कूलों और संस्थागत परिसरों में आवारा कुत्तों की मौजूदगी को सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताए जाने के बावजूद जिले में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि यह केवल काटने की घटनाओं तक सीमित मुद्दा नहीं है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा सवाल है। हिन्दुस्तान की पड़ताल में सामने आया कि रेलवे स्टेशन, सरकारी कार्यालय, तहसील परिसर और सड़कों पर आवारा कुत्तों की खुलेआम चहलकदमी है। कई स्थानों पर कुत्तों के झुंड राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सुबह और शाम के समय इन इलाकों में डर का माहौल बना रहता है। जिले में समस्या की गंभीरता का अंदाजा जिला अस्पताल के आंकड़ों से भी लगाया जा सकता है। जनवरी 2025 से दिसंबर 2025...