धनबाद, मार्च 30 -- बेलगड़िया में डाक विभाग का नया कार्यालय खुलेगा। इसके लिए विभाग ने जगह चिह्नित कर ली है। एक-दो दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। महीने के अंत तक कार्यालय खोलकर उद्घाटन किया जाएगा। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। बेलगड़िया में अभी दस हजार आबादी है, लेकिन डाक विभाग का एक भी कार्यालय नहीं है। लोगों को इसके लिए झरिया व धनबाद हेड पोस्टऑफिस आना पड़ता था। दोनों जगहों पर आने में समय और पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में डाक विभाग का नया कार्यालय खोलने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।बता दें कि अभी 17 हजार क्वार्टर और बनकर तैयार हैं। डेढ़-दो साल में सभी क्वार्टरों में झरिया क्षेत्र के लोगों को बसाया जाएगा क्योंकि झरिया के कई क्षेत्र अग्नि प्रभावित घोषित हैं। प्रभावित परिवारों को बेलगड़िया शिफ्ट कराया जा रहा है। ऐसे में डाक विभाग का नया कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.